स्कूल नहीं आते हैं शिक्षक, परेशान ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूली में जड़ दिया ताला, शनिवार को प्रात: स्कूल के समय ग्रामीणों ने सरपंच की मौजूदगी में उठाया ताला जडऩे का कदम
स्कूल नहीं आते हैं शिक्षक, परेशान ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूली में जड़ दिया ताला शनिवार को प्रात: स्कूल के समय ग्रामीणों ने सरपंच की मौजूदगी में उठाया ताला जडऩे का कदम
स्कूल नहीं आते हैं शिक्षक, परेशान ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूली में जड़ दिया ताला
शनिवार को प्रात: स्कूल के समय ग्रामीणों ने सरपंच की मौजूदगी में उठाया ताला जडऩे का कदम
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज.13/09/2025. गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ दोनो शिक्षकों के स्कूल नहीं आने, अधिकांश दिनों में गैर हाजिर रहने और इन कारणों से स्कूल में पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होने से परेशान ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल में ताला जड़ दिया, और इसकी सूचना ग्रामीणों ने संकुल समन्वयक को भी दे दी।
मामला जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के सरधापाठ की है, जहां लंबे समय से स्कूल में शिक्षकों के नही आने के कारण ग्रामीणों के साथ आक्रोशित सरपंच सहित ग्रामीणों ने स्कूल में आकर ताला जड़ दिया है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि, प्राथमिक शाला घोरडेगा में सरकार ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षकों की नियुक्ति की है। ग्रामीणों के अनुसार, ये शिक्षक स्कूल नहीं आते और बच्चे शिक्षकों के नहीं रहने के कारण बिना पढ़ाई-लिखाई के वापस लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, उन्होंने बार-बार शिक्षकों के संबंध में विभागीय अमले को अवगत भी कराया, पर विभाग न तो शिक्षकों पर नकेल कस पा रहा है और न ही कुछ व्यवस्था हो रही है।
इसी बात से परेशान ग्रामीण शनिवार को प्रात: स्कूल के समय, इक_ा होकर सरपंच के पास गए और स्कूल आकर सीधे ताला जड़ दिया है। सरपंच ने बताया कि एक शिक्षक तो लगातार अनुपस्थित रहता है, वहीं शिक्षिका कभी कभार आती है, तो हाजरी रजिस्टर में हस्ताक्षर कर वापस लौट जाती है। इनकी इन्ही करतूतों से आज दर्ज संख्या बस 10 बची है। इन बातों से परेशान होकर स्कूली बच्चों के जो पालक सक्षम थे उन्होंने गांव के एक प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन करा दिया है।
---------------------------------------------------------


