सड़क पार कर रहे ग्रामीण को झुंड से अलग होकर भटक रहे जंगली हाथी ने पैरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट हाथी प्रभावित जशपुर जिले में वन विभाग की लापरवाही चरम पर, जानकारी के आभाव में ग्रामीण की चली गई जान इस समय कुनकुरी के लोटापानी जंगल में विचरण कर रहा 26 हाथियों का झुंड
सड़क पार कर रहे ग्रामीण को झुंड से अलग होकर भटक रहे जंगली हाथी ने पैरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट हाथी प्रभावित जशपुर जिले में वन विभाग की लापरवाही चरम पर, जानकारी के आभाव में ग्रामीण की चली गई जान इस समय कुनकुरी के लोटापानी जंगल में विचरण कर रहा 26 हाथियों का झुंड
सड़क पार कर रहे ग्रामीण को झुंड से अलग होकर भटक रहे जंगली हाथी ने पैरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट
हाथी प्रभावित जशपुर जिले में वन विभाग की लापरवाही चरम पर, जानकारी के आभाव में ग्रामीण की चली गई जान
इस समय कुनकुरी के लोटापानी जंगल में विचरण कर रहा 26 हाथियों का झुंड
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर / 03 नवम्बर 2025 :- सोमवार की शाम 5:30 बजे जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत कुनकुरी परिक्षेत्र के गिनाबहार सर्किल के बीट बंदरचुआं के ग्राम डोडा पानी में अपने झुंड से अलग होकर भटक रहे लोनर हाथी ने जीवन प्रकाश खलखो पिता नैनसुख खलखो उम्र 45 वर्ष, निवास डोडापानी, तहसील. कुनकुरी को पैरों से रौंद दिया जिससे ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, यह घटना पूरी तरह वन विभाग की लापरवाही से हुआ और जानकारी के आभाव में ग्रामीण का हाथी से आमना-सामना हो गया और उसकी जान चली गई। वन विभाग ना तो हाथियों के विचरण पर नजर रख रहा है, और ना हाथियों के उस क्षेत्र में आने-जाने की जानकारी संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को दी जा रही है। क्योंकि वन विभाग के अधिकारी हाथियों को उनकी मर्जी पर छोड़ कुंभकर्णी नींद ले रहे हैं। जब हाथियों पर वन विभाग की नजर ही नहीं है, तो उनके विचरण की जानकारी ग्रामीणों को क्या खाक देंगे।
घटना के संबंध में विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, २५ अक्टूबर से 27 हाथियों का एक बड़ा दल जशपुर जिले के कांसाबेल परिक्षेत्र से कुनकुरी परिक्षेत्र के बंदरचुआं परिसर के कक्ष क्रमांक 1065 में विचरणरत था। दिनांक १ नवम्बर को रात्रि में बंदरचुआं परिसर के कुनकुरी परिसर के कक्ष क्रमांक रिजर्व फॉरेस्ट 1168 में विचरण कर रहा था। इसी झुंड का एक हाथी बंदरचुआं में ही दल से बिछडक़र अपने झुंड से अलग विचरण कर रहा। बताया जा रहा है कि, झुंड के 26 हाथी कुनकुरी के लोटापानी परिसर में हैं।
हाथी से आमना-सामना बनी ग्रामीण की मौत की वजह
जानकारी के अनुसार अपने दल से बिछड़ा हुआ अकेला हाथी रविवार २ नवम्बर को ग्राम डाडपानी में ढोढीबहार, डोडापानी, हर्राडांड मार्ग पर राजस्व क्षेत्र के रोड़ क्रास करते समय अचानक डोडापानी निवासी जीवन प्रकाश खलखो पिता नैन सुख खलखो उम्र 45 वर्ष का जंगली हाथी से आमना-सामना हो गया। बताया जाता है कि, अपने झुंड से अलग होकर अकेले भटक रहे हाथी ने जीवन प्रकाश खलखो को पैरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना के बाद वन अमला एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पिता नैनसुख खलखो को वन विभाग की ओर से तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए की राशि प्रदान कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------


