*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल* *बागेश्वर धाम से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल*

*बागेश्वर धाम से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी*

लोक सीजी न्यूज  / रायपुर 29 जुलाई 2026 :- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसा झांसी-ललितपुर मार्ग पर उस समय हुआ, जब वे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में दर्शन कर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झांसी और ललितपुर के बीच यात्रा के दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पास से गुजर रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किरण सिंह देव घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें गंभीर खतरा नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार किरण सिंह देव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निजी कार्यक्रम के तहत बागेश्वर धाम गए थे। दर्शन के बाद परिवार के साथ लौटते समय यह सड़क हादसा हुआ।