डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली क्राइम मीटिंग — संक्षेप में मुख्य बिंदु

डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली क्राइम मीटिंग — संक्षेप में मुख्य बिंदु होली पर्व की तैयारियाँ अभी से शुरू—थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, उपद्रवियों पर कड़ी नजर, हुड़दंग/ओवर स्पीड/नशे में वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई

डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली क्राइम मीटिंग — संक्षेप में मुख्य बिंदु
बैठक में शामिल जिले भर के पुलिस अधिकारी

डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली क्राइम मीटिंग — संक्षेप में मुख्य बिंदु

होली पर्व की तैयारियाँ अभी से शुरू—थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, उपद्रवियों पर कड़ी नजर, हुड़दंग/ओवर स्पीड/नशे में वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 फरवरी 2026 : जशपुर पुलिस कार्यालय में आज हुई अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।

मुख्य निर्देश व फोकस पॉइंट्स :

होली पर्व की तैयारियाँ अभी से शुरू—थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, उपद्रवियों पर कड़ी नजर, हुड़दंग/ओवर स्पीड/नशे में वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई।

लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा—पुराने मामलों के निराकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश।

गौ-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ–सट्टा पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हेतु सख्त निर्देश।

सीमावर्ती क्षेत्रों और चेक-प्वाइंट्स पर कड़ी नाकेबंदी व सघन चेकिंग का आदेश।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विश्वसनीय नेटवर्क बढ़ाने और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

सड़क हादसों में कमी के लिए लगातार पेट्रोलिंग, तेज रफ्तार, तीन सवारी, तेज हॉर्न व नशे में ड्राइविंग पर चालानी कार्रवाई कड़ी करने के निर्देश।

विवेचकों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग, उच्च-स्तरीय विवेचना और निष्पक्ष जांच पर जोर।

थाना/चौकी में आने वाले हर फरियादी को सम्मानजनक व्यवहार व उचित सुनवाई—किसी को निराश न लौटाने के निर्देश।

निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग/परेड, शाम के समय विज़िबल पुलिसिंग, पैदल मार्च, कांबिंग गश्त बढ़ाने पर जोर।

बैठक में एएसपी राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।