*डेम में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी: 2 शव मिले, एक की तलाश जारी*

*डेम में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी: 2 शव मिले, एक की तलाश जारी*

*डेम में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी: 2 शव मिले, एक की तलाश जारी*

*डेम में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी: 2 शव मिले, एक की तलाश जारी*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ जशपुर/ 23 जून 2026: सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बतरा डेम में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद डूबे हुए दो ग्रामीणों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान समयलाल पैंकरा उर्फ पाणे (47) और जगपाल पैंकरा (45) के रूप में हुई है। वहीं तीसरे ग्रामीण कंवलसाय राजवाड़े की तलाश अब भी जारी है। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

डेम में मछली पकड़ने पर था प्रतिबंध, रात 12 बजे पहुंचे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार बतरा डेम में इन दिनों पानी का स्तर काफी कम है। डेम की लीज समाप्त होने के बाद यहां मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद ग्राम राईं के 9 ग्रामीण सोमवार रात करीब 12 बजे नाव लेकर डेम में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण तैरना जानते थे, लेकिन नाव के नीचे दब जाने से तीन लोग बाहर नहीं निकल सके। सुबह करंजी चौकी पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। दो शव बरामद होने के बाद अब तीसरे लापता ग्रामीण की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही