*ब्रेकिंग* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल*

*ब्रेकिंग* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की दी जानकारी*

*ब्रेकिंग*  *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल*

*ब्रेकिंग*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल*

*मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की दी जानकारी*

लोक सीजी न्यूज / रायपुर 12 जून 2026: नई औद्योगिक नीति, सरल एवं पारदर्शी प्रक्रियाओं तथा निवेशक-अनुकूल निर्णयों के कारण छत्तीसगढ़ देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन पहल के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब हैदराबाद में उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

हैदराबाद में आयोजित होने वाले ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण तथा खनिज आधारित उद्योगों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य में उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं और निवेश अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

सरकार के अनुसार नई औद्योगिक नीति और निवेशकों के लिए बनाए गए अनुकूल वातावरण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद से पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित जापान और दक्षिण कोरिया में भी निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ की पहचान एक उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री साय की पहल और राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी नीतियों के चलते निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। सरकार को उम्मीद है कि हैदराबाद में होने वाला यह निवेशक संवाद राज्य में नए उद्योगों की स्थापना और रोजगार सृजन को नई गति देगा।

----------