फरवरी में होने वाले, टी-20 विश्वकप, के लिए टीम इंडिया का ऐलान

फरवरी में होने वाले, टी-20 विश्वकप, के लिए टीम इंडिया का ऐलान सूर्यकुमार टीम के कप्तानी, तो अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे, उप कप्तान और स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल टीम से आउट

फरवरी में होने वाले, टी-20 विश्वकप, के लिए टीम इंडिया का ऐलान

फरवरी में होने वाले, टी-20 विश्वकप, के लिए टीम इंडिया का ऐलान

सूर्यकुमार टीम के कप्तानी, तो अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे, उप कप्तान और स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल टीम से आउट

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / 20 दिसंबर 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अगुवाई में अगले साल फरवरी में भारत-श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। 

                टी - 20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। बल्लेबाजी का जिम्मा अभिषेक शर्मा, ऑलराउंडर प्रदर्शन की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या जबकि तेज गेंदबाजी की कमान खुद जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेगी यही टीम

बता दें कि, टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम की घोषणा की है। सूर्यकुमार यादव ही वैश्विक टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालेंगे, जबकि शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। भारत ने विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलनी है, और इस घरेलू सीरीज में भी यही टीम हिस्सा लेगी।

टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन

तिलक वर्मा

हार्दिक पंड्या

शिवम दुबे

अक्षर पटेल (उपकप्तान)

रिंकू सिंह

जस्प्रीत बुमराह

हार्षित राणा

अर्शदीप सिंह

कुलदीप यादव

वरुण चक्रवर्ती

वाशिंगटन सुंदर

ईशान किशन

टी-20 विश्वकप 2026 के लिए टीमों का ग्रुप:

ग्रुप ए: 

भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान।

ग्रुप बी

ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।

ग्रुप सी: 

इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल।

ग्रुप डी: 

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात।

टी-20 विश्वकप 2026 में भारत के मुकाबले

भारत बनाम अमेरिका – 7 फरवरी – वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)

भारत बनाम नामीबिया – 12 फरवरी – अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)

भारत बनाम पाकिस्तान – 15 फरवरी – आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)

भारत बनाम नीदरलैंड – 18 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जाएगा।

---------------------