*बाइक चलाकर मंदिर जा रही 13-13 साल की छात्राओं की बाइक को तेज ट्रक ने रौंदा, एक की छात्रा की मौत; सहेली गंभीर

*बाइक चलाकर मंदिर जा रही 13-13 साल की छात्राओं की बाइक को तेज ट्रक ने रौंदा, एक की छात्रा की मौत; सहेली गंभीर

*बाइक चलाकर मंदिर जा रही 13-13 साल की छात्राओं की बाइक को तेज ट्रक ने रौंदा, एक की छात्रा की मौत; सहेली गंभीर

*बाइक चलाकर मंदिर जा रही 13-13 साल की छात्राओं की बाइक को तेज ट्रक ने रौंदा, एक की छात्रा की मौत; सहेली गंभीर*

*ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ गई बाइक, सामने से आ रहे ट्रक से हुई सीधी टक्कर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 10 अगस्त 2026 :- सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 13 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तिलसुआपारा निवासी रितिका (13) पिता रामसाय अपनी सहेली ग्राम दुग्गा निवासी वर्शी राजवाड़े (13) पिता संतोष के साथ बाइक क्रमांक CG 15 DK 3307 से रविवार सुबह करीब 11.30 बजे मंदिर जाने निकली थीं। बाइक दोनों में से एक बालिका चला रही थी।

दोनों डीएवी स्कूल की ओर से होते हुए भटगांव एसईसीएल जीएम कार्यालय के पास सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ चली गई। सामने से जगन्नाथपुर सीएचपी की ओर से आ रहे कोल परिवहन में लगे ट्रक क्रमांक CG 29 AH 5148 से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रितिका ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वर्शी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक और ट्रक दोनों की रफ्तार तेज थी। घटनास्थल से कुछ पहले ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर राइट साइड में चली गई थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अगरबत्ती समेत पूजा सामग्री पॉलीथिन में बिखरी मिली। बताया जा रहा है कि दोनों बालिकाएं मंदिर जाने के लिए निकली थीं।