छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

जशपुर के ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने कहा, दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचना सरकार का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
तीनो बैंक शाखाओं का वर्चुअल लोकार्पण करते हैं मुख्यमंत्री साय

जशपुर के ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय ने कहा, दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचना सरकार का लक्ष्य

तीनों ग्राम पंचायतों के लगभग 44 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

जशपुरनगर/लोक  सीजी न्यूज़. जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के समग्र विकास के एजेंडा में स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके।

        इसी कड़ी में आज 10 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंप कार्यालय में जशपुर विकास खंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और दूरस्थ और पाठ क्षेत्र बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 12 वें वार्षिक प्रतिवेदन का लोकार्पण भी किया।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी और कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे जशपुर जिले के तीन विकासखंडों में नागरिकों को 03 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की सौगात मिल रही है। तीनों बैंक खुलने से इसका लाभ 23 ग्राम पंचायतों सहित उनके 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हजार ग्रामीणों को मिलेगा। अब क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, आम नागरिकों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।