*जशपुर से ओडिशा जाने वाली लावाकेरा-तपकरा मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, 16 बकरियों की मौत*
*जशपुर से ओडिशा जाने वाली लावाकेरा-तपकरा मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, 16 बकरियों की मौत*
*जशपुर से ओडिशा जाने वाली लावाकेरा-तपकरा मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, 16 बकरियों की मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 27 सितम्बर 2026 :- जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में ओडिशा की ओर जाने वाली लावाकेरा-तपकरा मुख्य मार्ग पर समडमा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 16 बकरियों की मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। इसी दौरान समडमा के पास दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बकरियों की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों और हुए नुकसान की जांच करेगी।
फिलहाल हादसे में 16 बकरियों की मौत की जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच और मौके के निरीक्षण के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।