दुलदुला पतराटोली में हुई दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, हादसे के बाद मौके से था फरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आई 20 कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार सवार पांच नव युवकों की हुई थी दर्दनाक मौत

दुलदुला पतराटोली में हुई दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, हादसे के बाद मौके से था फरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आई 20 कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार सवार पांच नव युवकों की हुई थी दर्दनाक मौत

दुलदुला पतराटोली में हुई दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, हादसे के बाद मौके से था फरार  शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आई 20 कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार सवार पांच नव युवकों की हुई थी दर्दनाक मौत

दुलदुला पतराटोली में हुई दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, हादसे के बाद मौके से था फरार

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आई 20 कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार सवार पांच नव युवकों की हुई थी दर्दनाक मौत

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 दिसंबर 2025. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात  दरमियानी रात को जशपुर जिले के दुलदुला थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम लोरो से पतराटोली के बीच नेशनल हाइवे 43 पर पंडरीपानी मोड़ पर एक ट्रेलर और एक आई 20 कार की आपस में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई थी, इस हादसे में कार में सवार सभी पांच नवयुवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस भीषण टक्कर में कार बुरी तरह पिचक गई थी और सभी युवकों के शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थ।
                   हादसे की सूचना के बाद मौके प र जुटे ग्रामीणों की सहायता से, कार सवार सभी 5 घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों के द्वारा सभी पांचों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के द्वारा सभी शवों का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया था। मृत युवकों की पहचान, अंकित तिग्गा पिता स्व. दिलीप तिग्गा, उम्र 16 वर्ष, राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष। उदय चौहान पिता कृष्णा राम चौहान उम्र 18 वर्ष, दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 18 वर्ष, और सागर तिर्की पिता राफेल तिर्की उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई थी। सभी मृतक ग्राम खटंगा, थाना दुलदुला के निवासी थे व सभी प 20 कार में बैठे हुए थे और जशपुर के मनोरा ब्लॉक के घाघरा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे, जब ये हादसा हुआ।
      
हादसे के बाद वाहन छोडक़र फरार था ट्रेलर का चालक
मामले में पुलिस के द्वारा ट्रेलर क्रमांक एनएल 01-एबी- 5953 के चालक के विरुद्ध थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 281, 106-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। प्रकरण का आरोपी वाहन चालक घटना के बाद से ही फरार था, जिसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही थी। पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रेलर चालक रियाजुद्दीन उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम भंडारों, थाना बरही जिला हजारीबाग झारखंड को दुलदुला क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया गया है, व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रेलर को भी जप्त कर लिया गया है।
                 पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेलर चालक मुंबई से लोहे- सीमेंट की इंडस्ट्रीयल पाइप को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था, इसी दौरान थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरी पानी मोड़ के पास, इस टे्रलर और कार की आमने सामने भीषण टक्कर हुई थी।

वर्सन
दुलदुला क्षेत्र में हुई दुर्घटना के आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर। 
---------------------------------------------------------