करोड़ों के सोना चोरी के मामले में जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान तेज, फरार आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार दी जा रही दबिश
करोड़ों की सोना चोरी के मामले में जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान तेज फरार आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार दी जा रही दबिश
करोड़ों के सोना चोरी के मामले में जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान तेज
फरार आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार दी जा रही दबिश
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 जनवरी 2026 :- जशपुर जिले में 15 लाख रुपए नगदी और लगभग 4 किलो वजन के सोने के बिस्कुट की करोड़ों रुपए की चोरी मामले में जशपुर पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है।
➡️ प्रार्थी की भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही बड़े पिताजी के घर में उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
???? थाना नारायणपुर में अप.क्र. 114/25, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
???? फरार आरोपी:
1️⃣ अविनाश राम | पिता–जयराम | उम्र–27 वर्ष
???? पुरनानगर रानीबगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर
2️⃣ घनश्याम प्रधान | पिता–बालमोहन प्रधान
???? जुड़वाइन अम्बाटोली, चौकी आरा | हाल मुकाम–बाकीटोली, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर
3️⃣ अनमोल भगत | पिता–सीताराम भगत
???? निवासी–आरा
????️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का बयान :-
"जशपुर पुलिस इस मामले में अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर रही है, फरार आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे।"
???? जनता से अपील
???? यदि किसी को फरार आरोपियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
???? सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


