*कांसाबेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखण्ड नंबर के ट्रक से 38 गौवंश की तस्करी पकड़ी* 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 19 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी कर ले जाए जा रहे 38 गौवंशों को एक ट्रक से मुक्त कराया। मुखबिर की सूचना पर बेला घाट में नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी में गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया, जिन्हें सुरक्षित बरामद कर पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

 फरार ट्रक चालक की तलाश जारी, पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रक क्रमांक JH-02-BM-4221 को जब्त कर लिया है और आरोपी गौ तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जशपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।