जशपुर: महिला के घर से ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने लिया हिरासत में
जशपुर: महिला के घर से ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने लिया हिरासत में
जशपुर: महिला के घर से ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने लिया हिरासत में
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 30 जनवरी 2026 / जशपुर के लोदाम पुलिस थाना क्षेत्र के साईं टांगरटोली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त किया है। यह कार्रवाई झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाके में की गई।
लोदाम थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे ने बताया कि उन्हें लगातार मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि आफरीन खातून नाम की महिला ब्राउन शुगर की बिक्री में संलिप्त है। सूचना की पुष्टि होने पर महिला पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापा मारा गया।
छापेमारी के दौरान महिला के पास से 0.744 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।


