*कांसाबेल स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल* *तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे होटल मिस्त्री को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी*

*कांसाबेल स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल*

*तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे होटल मिस्त्री को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 4 जुलाई 2026 : कांसाबेल–बगीचा स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात को शासकीय मदिरा दुकान के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवकों को सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक बाइक पर दो युवक कांसाबेल–बगीचा मार्ग से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित गौड़ होटल का एक मिस्त्री पैदल जा रहा था, तभी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, बाइक चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

-----------------