*कुसमी सामरी में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 5 और 6 साल के दो मासूमों की मौत*

*कुसमी सामरी में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 5 और 6 साल के दो मासूमों की मौत* *साथियों के साथ नहाने गए थे बच्चे, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा; गांव में पसरा मातम*

*कुसमी सामरी में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 5 और 6 साल के दो मासूमों की मौत*

*कुसमी सामरी में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 5 और 6 साल के दो मासूमों की मौत*

*साथियों के साथ नहाने गए थे बच्चे, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा; गांव में पसरा मातम*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 2 मई 2026 : बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

आनंद फानन में दोनों बच्चों को तालाब से निकाला गया पर नहीं बचाई जा सकी जान 

जानकारी के मुताबिक, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे। बच्चों के साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।