# यहां हुई मानवता शर्मसार* *घर में घुसकर 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* *मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, फरार आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ से दबोचा*

पुलिस की ग्राफ्ट में दुष्कर्म का आरोपी

# यहां हुई मानवता शर्मसार*

*घर में घुसकर 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

*मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, फरार आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ से दबोचा*

लोक सीजी न्यूज/ जशपुर 14 मई  2026 : कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में जबरन घुसकर पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 9 मई की रात की है। पीड़िता गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम से लौटकर रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंची थी। वह घर का दरवाजा बंद कर सोने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी महिमा प्रकाश मिंज (26) जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकली और शोर मचाया। बाद में उसने घटना की जानकारी आरोपी की बहन और बहनोई को दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना कांसाबेल में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 115(2) और 332(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र स्थित अपने गृह ग्राम में होने की सूचना मिली। इसके बाद विशेष पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर 13 मई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। 

-------------------