*10 दिन में जलाशय का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण करेंगे धरना और चक्का जाम* *जलाशय क्षेत्र में मिट्टी एकत्रित हो जाने से बांध की जलभराव क्षमता लगभग समाप्त*
*10 दिन में जलाशय का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण करेंगे धरना और चक्का जाम* *जलाशय क्षेत्र में मिट्टी एकत्रित हो जाने से बांध की जलभराव क्षमता लगभग समाप्त*
*10 दिन में जलाशय का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण करेंगे धरना और चक्का जाम*
*जलाशय क्षेत्र में मिट्टी एकत्रित हो जाने से बांध की जलभराव क्षमता लगभग समाप्त*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 10 मार्च 2026 : भैयाथान के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर (ब) में जलाशय बांध निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर जल्द काम शुरू कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि 10 दिनों के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर वर्ष 2024-25 में शासन से जलाशय बांध के लिए स्वीकृति मिली थी। जलाशय के ऊपरी हिस्से में एसीसीएल भटगांव द्वारा मिट्टी का संधारण किया गया था। यह मिट्टी जलभराव क्षेत्र के जलाशय बैजनाथपुर (ब) में एकत्रित हो जाने से बांध की जलभराव क्षमता लगभग समाप्त हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मांग के आधार पर जल संसाधन विभाग ने कार्य शुरू कराया था, लेकिन ठेकेदार ने आधा-अधूरा काम छोड़ दिया है और लापरवाही बरती जा रही है। इससे गांव के लोग काफी नाराज हैं।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि गांव की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द जलाशय का कार्य शुरू कराया जाए और बांध से मिट्टी हटाने की कार्रवाई की जाए।
इन लोगों को भेजी गई प्रतिलिपि
ग्रामीणों ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री, पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव, भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव और जल संसाधन विभाग सुरजपुर को भी प्रतिलिपि भेजकर जानकारी दी है।
--------


