ट्रक ड्रायवर से 13 लाख की लूट का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा लूट का एक आरोपी गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
ट्रक ड्रायवर से 13 लाख की लूट का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा लूट का एक आरोपी गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
ट्रक ड्रायवर से 13 लाख की लूट का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा
लूट का एक आरोपी गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 दिसंबर 2025 : घटना दिनांक २ दिसंबर २०25 को झारखंड के रांची से माल खाली करने के बाद मिले नगद रुपए लेकर, वापस पत्थलगांव लौटते वक्त पत्थलगांव के एक व्यापारी की ट्रक ड्राईवर से, जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला-कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक ४३ सडक़ पर जशपुर के आउटर बालाछापर में अज्ञात लुटेरों ने 13 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के २ दिनों के बाद जशपुर पुलिस लूट के इस बड़े मामले में एक संदिग्ध आरोपी पवन को गढ़वा, झारखंड से पकड़ लाई है। आरोपी की जशपुर पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान की कार्यवाही कराई, जिसे ट्रक ड्राईवर ने संदिग्ध आरोपी पवन को पहचान लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट के 29 हजार रुपए को भी पुलिस ने जप्त किया है।
आज इस मामले का खुलासा करते हुए जशपुर पुलिस ने बताया कि, लूट के इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी भी पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है। पुलिस का दावा है, कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पवन कुमार पासवान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कदालिया, थाना डंडाई, जिला गढ़वा, झारखंड का रहने वाला है।
झारखंड से ही ट्रक का पीछा कर रहे थे लुटेरे
२ दिसंबर को प्रार्थी सुभाष देव कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मंगऱाव, थाना कछवन, जिला रोहतास, बिहार जो कि वर्तमान में पत्थलगांव के व्यापारी रमेश अग्रवाल के ट्रक क्रमांक सीजी 14 - एमटी 6190 का ड्राईवर है, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक ३० नवंबर 25 को पत्थलगांव से गुड़ भरकर रांची झारखंड ले कर गया था, वहां माल खाली कर, दिनांक 01/12/25 को शिवम् छापरिया की दुकान सेए मालिक के कहने पर 10 लाख रुपए नगद, व एक अन्य व्यापारी नीलेश मिश्रा की दुकान से 3 लाख रुपए कुल 13 लाख रुपए नगद लेकर, रांची के पंडरा से आलू लोड कर, पत्थलगांव के लिए वापस निकला था। रात्रि होने पर झारखंड के रायडीह पेट्रोल पंप में रुक गया, फिर दिनांक ०2/12/25 को सुबह लगभग 05:00 बजे पत्थलगांव के लिए निकाला था। सुबह करीबन 06:00 बजे वह लघु शंका हेतु, बालाछापर के पावर हाउस के पास नेशनल हाइवे 43 में ट्रक को खड़ी कर, नीचे उतरा था। उसी दौरान पीछे से चार व्यक्ति आए और उससे मारपीट करते हुए, रुपए के बारे में पूछने लगे। प्रार्थी के द्वारा रुपए के संबंध में अनभिज्ञता जताने पर, उक्त व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा था, तभी उनमें से दो व्यक्ति ट्रक के केबिन में चढ़ गए और केबिन में सीट के नीचे झोले में रखे रुपए को ढूंढकर, काम हो गया कहते हुए, एक अल्टो जैसी कार में बैठ कर फरार हो गए। प्रार्थी के द्वारा घटना के संबंध में अपने मालिक को भी मोबाइल फोन के माध्यम से बताया गया। फिर प्रार्थी ड्राईवर के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में मामले की रिपोर्ट की गई। जहां आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 309-6, 351-1 के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था।
चूंकि मामला लाखों की लूट से संबंधित थाए अत: मामले की गंभीरता को देखते हुएए पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राईवर के बयान के आधार पर मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही थी, साथ ही उक्त दिनांक को आस पास संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की पता साजी हेतु, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया थाए व पुलिस के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध अल्टो कार की लिंक मिली। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध अल्टो कार के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि संदिग्ध अल्टो कार गढ़वा झारखंड निवासी पवन कुमार पासवान की है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर गढ़वा झारखंड भेजा गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी पवन कुमार पासवान ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उक्त घटना दिनांक को वह अपने अन्य चार साथियों के साथ, रांची से ही ट्रक से रुपए लूटने का प्लान बनाया गया था। उन्हें मालूम था कि ट्रक ड्राइवर के पास मोटी रकम है।
वर्सन
एनएच ४३ पर, जशपुर के बालछापर में ट्रक से 13 लाख रुपए की लूट के मामले में जशपुर पुलिस ने एक आरोपी को गढ़वा झारखंड से हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, उनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
---------------------------------------------------------------------


