*घरेलू विवाद बना खूनी, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट* *जशपुर में सनसनीखेज वारदात; लकड़ी की फाड़ी से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस की गिरफ्त में पिता की हत्या का आरोपी

*घरेलू विवाद बना खूनी, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट*

*जशपुर में सनसनीखेज वारदात; लकड़ी की फाड़ी से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी झरिया में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार घटना 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे की है। आरोपी विजय नाग और उसके पिता सदानंद नाग के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी की फाड़ी से पिता के सिर और माथे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।