*आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं 6 महिलाएं* *मनरेगा कार्य के दौरान हुआ हादसा; 5 महिलाएं गंभीर*

*आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं 6 महिलाएं* *मनरेगा कार्य के दौरान हुआ हादसा; 5 महिलाएं गंभीर*

*आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं 6 महिलाएं*  *मनरेगा कार्य के दौरान हुआ हादसा; 5 महिलाएं गंभीर*
अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक

*आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं 6 महिलाएं*

*मनरेगा कार्य के दौरान हुआ हादसा; 5 महिलाएं गंभीर*

लोक सीजी न्यूज / 2 जून 2026 : एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चरखर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी 6 महिला मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में सभी महिलाएं गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं 5 अन्य महिलाओं का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

          घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चरखर में मनरेगा के तहत बोल्डर चेक डेम निर्माण कार्य चल रहा था। यहां दर्जनभर से अधिक महिला-पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कई महिला मजदूर पास के एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गईं।

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिर गई। इसकी चपेट में आकर सुशीला सिंह (40), सुभद्रा सिंह (40), कलावती सिंह (44), लक्ष्मी सिंह (26), मायावती सिंह (35) और रामबाई सिंह (36) गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और ठेकेदार ने ग्रामीणों की मदद से सभी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सुशीला सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी 5 महिलाओं का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।