*पत्थलगांव सीएमओ जावेद खान को कोतबा, तो कोतबा नगर पंचायत सीएमओ ठूनू राम यादव को नगरपालिका पत्थलगांव की जिम्मेदारी*

*पत्थलगांव सीएमओ जावेद खान को कोतबा, तो कोतबा नगर पंचायत सीएमओ ठूनू राम यादव को नगरपालिका पत्थलगांव की जिम्मेदारी* *छत्तीसगढ़ में 53 CMO के तबादले, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश*

*पत्थलगांव सीएमओ जावेद खान को कोतबा, तो कोतबा नगर पंचायत सीएमओ ठूनू राम यादव को नगरपालिका पत्थलगांव की जिम्मेदारी*
*पत्थलगांव सीएमओ जावेद खान को कोतबा, तो कोतबा नगर पंचायत सीएमओ ठूनू राम यादव को नगरपालिका पत्थलगांव की जिम्मेदारी*

*पत्थलगांव सीएमओ जावेद खान को कोतबा, तो कोतबा नगर पंचायत सीएमओ ठूनू राम यादव को नगरपालिका पत्थलगांव की जिम्मेदारी*

*छत्तीसगढ़ में 53 CMO के तबादले, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश*

लोक सीजी न्यूज/रायपुर, 31 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग के उप सचिव डीएन कश्यप ने 30 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक निकाय से दूसरे निकाय में पदस्थ किया गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया है।

आदेश के मुताबिक स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से नवीन पदस्थापना पर सात दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। इसकी सूचना विभाग को भी देनी होगी। निर्धारित समय में नई जगह कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी का वेतन वर्तमान पदस्थापना से आहरित नहीं किया जाएगा। यदि इसके बावजूद वेतन आहरित किया जाता है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी तबादला सूची के अनुसार अमल दीप मिज को पेण्ड्रा से सीतापुर, आरके बंजारे को डौण्डीलोहारा से कुरा और दीपक शर्मा को कुरा से पिथौरा भेजा गया है। वहीं शशिभूषण महापात्र को किरन्दुल से सुकमा, संध्या वर्मा को गरियाबंद से अभनपुर, निलेश केरकेट्टा को अभनपुर से समोदा तथा सोहेल कुमार को समोदा से चंदखुरी पदस्थ किया गया है।

इसी तरह जशपुर जिले में जावेद खान को पत्थलगांव से कोतबा और तुनुराम यादव को कोतबा से पत्थलगांव भेजा गया है।

श्रीमती शीतल चन्द्रवंशी को चांपा से मंदिरहसौद, जबकि श्रीमती पूजा पिल्ले को मंदिरहसौद से नगर निगम रायपुर में आयुक्त के विकल्प पर पदस्थ किया गया है। खलकुमार पटेल को रतनपुर से नगर निगम बिलासपुर और लाल अजय बहादुर को छुरिया से रतनपुर भेजा गया है।

इसके अलावा हितेश ठाकुर को नगर निगम राजनांदगांव से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत छुरिया बनाया गया है। श्रीमती सीमा बख्शी को दल्लीराजहरा से नगर निगम भिलाई, राकेश साहू को सरसींवा से साजा और बसंत लोन्हारे को साजा से सरसींवा भेजा गया है।

रामावन नेताम को नरियरा से तखतपुर तथा गुरुदेव दास को नगर निगम रायगढ़ से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत नरियरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मूल पद पर लौटाए गए कई अधिकारी

विभाग ने कुछ अधिकारियों को उनके मूल पद पर भी वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। इनमें स्वच्छता निरीक्षक निवास द्विवेदी को नगर पालिका बेमेतरा से स्वच्छता निरीक्षक के मूल पद पर, यशवंत देवांगन को महासमुंद में लेखापाल के मूल पद पर तथा हेमंत नेताम को धमतरी में राजस्व उप निरीक्षक के मूल पद पर वापस भेजा गया है।