*जशपुर से अंबिकापुर जा रही पापुलर बस और बाइक की आमने सामने से भीषण टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 29 अक्टूबर: बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
गोविंदपुर के पास हुआ हादसा
घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार, कांची निवासी ननसू राम बरगाह (18), पिता रमेश राम, अपने दोस्त राजू राम के साथ गुरुवार शाम बाइक क्रमांक सीजी 30 एफ 7908 से कुसमी से घर लौट रहा था। शाम करीब 5:20 बजे ग्राम गोविंदपुर के पास जशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पापुलर बस से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर कुसमी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पापुलर बस जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।