*झारखंड के गुमला से दो ट्रकों में भरकर जशपुर के बगीचा लाया जा रहा, 400 बोरी अवैध धान पकड़ाया*

*झारखंड के गुमला से दो ट्रकों में भरकर जशपुर के बगीचा लाया जा रहा, 400 बोरी अवैध धान पकड़ाया* *धान खरीदी शुरू होने से पहले और सीमा पर धर पकड़ से पहले ही धान का स्टॉक एकत्र कर रहे बिचौलिए*

*झारखंड के गुमला से दो ट्रकों में भरकर जशपुर के बगीचा लाया जा रहा, 400 बोरी अवैध धान पकड़ाया*

*झारखंड के गुमला से दो ट्रकों में भरकर जशपुर के बगीचा लाया जा रहा, 400 बोरी अवैध धान पकड़ाया*

*धान खरीदी शुरू होने से पहले और सीमा पर धर पकड़ से पहले ही धान का स्टॉक एकत्र कर रहे बिचौलिए*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 30 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले जशपुर पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों में 400 बोरी धान लोड था, जिसे झारखंड के गुमला से जशपुर जिले के बगीचा लाया जा रहा था।

         ध्यान रहे कि, 45 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से पहले और सीमा पर धर पकड़ से पहले ही, बिचौलिए धान का स्टॉक एकत्र कर रहे हैं, जिसे जिले के धान खरीदी केंद्रों में खपाने की तैयारी है।

पुलिस के अनुसार, धान गुमला स्थित मेसर्स हनुमान भंडार से बगीचा निवासी दिलीप नाथ गुप्ता के पास भेजा जा रहा था। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों ट्रकों को पकड़कर धान जब्त किया और आगे की कार्रवाई के लिए कृषि उपज मंडी के सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल पुलिस और मंडी प्रशासन धान परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रस्तावित है। ऐसे में खरीदी से पहले झारखंड से धान लाए जाने के मामले ने परिवहन की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।