52 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार ओडिशा से क्रेटा कार में गांजा भरकर ले रहे थे जशपुर जशपुर में ही खुदरा गांजा बेचने वालों को सप्लाई की बात कबूली

52 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से क्रेटा कार में गांजा भरकर ले रहे थे जशपुर

जशपुर में ही खुदरा गांजा बेचने वालों को सप्लाई की बात कबूली 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 7 फरवरी 2026 :- जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी आरा क्षेत्र में 52.100 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। ओडिशा से लाई जा रही इस खेप के साथ दो आरोपियों—शहरूख शाह और तारिक अंसारी—को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
           जशपुर पुलिस ने आरा पुलिस चौकी के काशीबंध–बीरोपानी जंगल मार्ग में नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार (CG-13-AM-9231) से गांजा के 50 पैकेट जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों ने उड़ीसा से मादक पदार्थ लाकर जशपुर में बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।
जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें करीब 5 लाख रुपये का गांजा और 15 लाख रुपये की कार शामिल है। आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
         यह कार्रवाई डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन और राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में, तथा पुलिस टीम—चंद्रशेखर परमा, भावेश समरत, मोरध्वज देशमुख, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी—की सहभागिता से की गई।
        पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।