*बाइक सवार को बचाने में SDM की कार घर में घुसी, पलटी; चार लोग घायल* *देवनगर के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर एसडीएम सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया*

पलट कर सड़क किनारे घर में जा घुसी एसडीएम की बोलेरो

*बाइक सवार को बचाने में SDM की कार घर में घुसी, पलटी; चार लोग घायल*

*देवनगर के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर एसडीएम सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया*

लोक सीजी न्यूज जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026 : सूरजपुर जिले में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब रामानुजनगर एसडीएम अजय मोडीयम का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा और पलट गया।

जानकारी के अनुसार एसडीएम अपने वाहन से सूरजपुर आ रहे थे। वाहन में दो आरक्षक और ड्राइवर भी सवार थे। जैसे ही गाड़ी रामानुजनगर-कलुआ मार्ग पर ग्राम देवनगर के पास पहुंची, सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित एक मकान की परछी में जा घुसी और पलट गई। हादसे में एसडीएम सहित चारों लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर और चोटें सामान्य बताई हैं।