लकड़ी के भार समेत मुंह के बल गिरने से 60 साल के पहाड़ी कोरवा की मौत
लकड़ी के भार समेत मुंह के बल गिरने से 60 साल के पहाड़ी कोरवा की मौत
*लकड़ी के भार समेत मुंह के बल गिरने से 60 साल के पहाड़ी कोरवा की मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 फरवरी 2026 : जिले के फरसाबहार विकासखंड के सीमाबारी गांव में सोमवार को जलाऊ लकड़ी का भार बनाकर उसे बेचने निकले 60 साल के पहाड़ी कोरवा सहसराम की ककड़ी के भर समेत मुंह के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसराम घर में रखी लकड़ियाँ बिक्री के लिए गांव की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह अचानक गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि लकड़ी के भारी बोझ के साथ मुंह के बल गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। शायद उसे दिल का दौरा पड़ा हो या चक्कर आया होगा।
पंचायत के भूतपूर्व बीडीसी मार्टिन ने बताया कि सहसराम बेहद सरल और मेहनतकश स्वभाव का व्यक्ति था, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
------


