बगीचा में जुआ खेलते 6 जुआड़ी पकड़े गए, जुए की फड़ से 84 हजार 400 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त

बगीचा में जुआ खेलते 6 जुआड़ी पकड़े गए, जुए की फड़ से 84 हजार 400 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त

बगीचा में जुआ खेलते 6 जुआड़ी पकड़े गए,   जुए की फड़ से 84 हजार 400 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त
रात के अंधेरे में जुआ खेलते पकड़े गए जुगाड़ी

बगीचा में जुआ खेलते 6 जुआड़ी पकड़े गए, 

जुए की फड़ से 84 हजार 400 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त

लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर/20 अक्टूबर 2025:- जशपुर जिले के बगीचा के हाई स्कूल मैदान में जुआ खेलते नगर के 6 सभ्रांत लोगों को बगीचा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

         घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 19 अक्टूबर की रात को थाना बगीचा पुलिस को मुखबिर से पुख़्ता सूचना मिली थी, बगीचा के शासकीय हाईस्कूल के मैदान में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में रुपए का दांव लगाकर, ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। जिस बगीचा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर, हाईस्कूल मैदान की घेरा बंदी की गई और पाया कि 6 व्यक्ति ताश पत्ती के साथ पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआ फड़ से सभी 6 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

        मामले में पुलिस के द्वारा उक्त सभी 6 जुआड़ियों के विरुद्ध थाना बगीचा में जुआ एक्ट की धारा 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

वर्सन 

थाना बगीचा क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ा है। जुआड़ियो से 84, 400 रुपए नगद व ताश पत्ती को बरामद कर जप्त किया गया है। जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।