*घोघरा डैम में दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला और 8 वर्षीय बेटी की डूबने से मौत*
*घोघरा डैम में दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला और 8 वर्षीय बेटी की डूबने से मौत*
*घोघरा डैम में दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला और 8 वर्षीय बेटी की डूबने से मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 18 मई 2026 : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बालाझार स्थित घोघरा डैम में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बालाझार निवासी सुकांती तिग्गा (32) अपनी दो बेटियों के साथ घोघरा डैम में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान सुकांती तिग्गा और उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा (8) अचानक गहरे पानी में चली गईं। दोनों को डूबता देख बड़ी बेटी आराधना तिग्गा (10) ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
एक बड़ी बेटी ने ख़ुद बचाई जान, ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तत्काल डैम पहुंचे, लेकिन तब तक मां-बेटी गहरे पानी में समा चुकी थीं। डैम किनारे मृतका के कपड़े, बाल्टी और चप्पलें पड़ी मिलीं। सूचना पर की पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
एसडीओपी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


