एनएच 43 पर सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत मोड़ पर तेज रफ्तार पल्सर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ हादसा

एनएच 43 पर सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत 

मोड़ पर तेज रफ्तार पल्सर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ हादसा

लोक सीजी न्यूज/ जशपुर 1 दिसंबर 2025 :- गुमला - कटनी नेशनल हाइवे क्रमांक 43 सड़क पर नागपुर चौकी अंतग्रत हलफली पुल के पास रविवार की रात एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों पल्सर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर बाइक पर, अपने तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। दोनों को पुलिस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया, यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुताई और पुट्टी का काम करते थे मृतक 

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमसीबी जिले के झगराखांड़ निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू पिता शंकर अगरिया (19) व ग्राम लालपुर निवासी राहुल सिंह पिता विक्रम सिंह (18) पुताई और पुट्टी का काम करते थे। दोनों पल्सर बाइक पर सवार होकर बरबसपुर से नागपुर की ओर आ रहे थे।

          रात लगभग 9.30 बजे, हलफली पुल मोड पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार की वजह से मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। और इस हादसे में दोनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं थीं।