अवैध इमारती लकड़ी खपाने की जुगत में थे लकड़ी तस्कर, गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

कुनकुरी के महुआटोली गिरलडीह गांव में तस्करों से खमहार, साल, सागौन, शीशम और सेमल के 100 घन मीटर लकड़ी और ट्रक जप्त।

अवैध इमारती लकड़ी खपाने की जुगत में थे लकड़ी तस्कर,  गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
तस्करों से जप्त इमारती लकड़ी का जखीरा

अवैध इमारती लकड़ी खपाने की जुगत में थे लकड़ी तस्कर

गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई 

कुनकुरी के महुआटोली गिरलडीह गांव में तस्करों से खमहार, साल, सागौन, शीशम और सेमल के 100 घन मीटर लकड़ी और ट्रक जप्त

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जशपुर जिले के कुनकुरी में वन विभाग की टीम ने छापामार कर बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी और एक ट्रक जब्त किया है। इस इलाके से लंबे समय से वनों की अवैध कटाई और बेशकीमती इमारती लकड़ी की खुलेआम तस्करी की खबरें आ रही थी।

          आखिरकार रसूखदार वन माफिया पर ये कार्रवाई हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जशपुर डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनकुरी वन परिक्षेत्र के महुआटोली,गिरलडीह गांव में तस्करों ने बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जमा करके रखा गया है।

       सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुनकुरी वन विभाग की टीम ने बुधवार को सुबह तड़के, इन गांवों में छापा मारा। छापे की इस कार्रवाई में खमहार, साल, सागौन, शीशम और सेमल के 100 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान शिशु प्रजाति की लकड़ी लोड ट्रक क्रमांक जेएच 01 सीजे 2651 भी जब्त की गई है। डीएफओ शशि कुमार का कहना है कि फिलहाल इस मामले में वन अधिनियम के अंर्तगत कार्रवाई की जा रही है।

_----------------