नवा खाई के लिए दादा के घर जा रहे युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बाइक समेत पुलिया के नीचे गिर गया युवक
मुख्य सडक़ पर एक मोड़ में अनियंत्रित होकर चंदन की तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई और चंदन बाइक समेत पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नवा खाई के लिए दादा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बाइक समेत पुलिया के नीचे गिर गया युवक
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. गुरुवार को कुनकुरी थाना क्षेत्र में कुनकुरी - गिनाबाहर - नारायणपुर मार्ग पर बाइक सवार एक नौजवान युवक की सडक़ हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूवार को नवाखाई त्योहार मनाने कुनकुरी कंडोरा निवासी युवक चंदन यादव अपनी बाइक से अपने दादा के घर बनकोम्बो जा रहा था। इसी दौरान मुख्य सडक़ पर एक मोड़ में अनियंत्रित होकर चंदन की तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई और चंदन बाइक समेत पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
लोगों ने कहा अंधा मोड़ के कारण घटना स्थल पर अक्सर होते हैं हादसे
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बताया की कुनकुरी गिनाबहार नारायणपुर सडक़ में घटनास्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण यह सडक़ बेहद संवेदनशील है और आए दिन यहां पर गंभीर सडक़ हादसे होते हैं। घटना की सूचना के बाद से समूचे क्षेत्र में अशोक की लहर है।
हादसे की सूचना पर कुनकुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------------------------------------------------


