राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान 

देश के नेता प्रतिपक्ष और अखिल कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55 वें जन्मदिन पर युवा कांग्रेस जशपुर ने 15 यूनिट रक्तदान किया

राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान 


राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान 

लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर. देश के नेता प्रतिपक्ष और अखिल कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55 वें जन्मदिन पर युवा कांग्रेस जशपुर ने 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जशपुर संजय पाठक ने कहा कि आज हम हमारे नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस पर रक्तदान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रक्तदान को महादान की उपाधि दी गई है, क्योंकि खून सही समय पर मिल जाने से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाया जा सकता है, राहुल गांधी के त्याग तथा परोपकार से प्रेरित होकर आज युवा कांग्रेस के मेरे सभी साथियों ने रक्तदान किया है तथा कभी भी किसी जरूरतमंद को जरूरत पढने पर रक्तदान करने के लिए शपथ ली है। 
         इस अवसर पर संजय पाठक जिलाध्यक्ष युका जशपुर, विवेकानंद दास महंत विधानसभा अध्यक्ष युका जशपुर, मनमोहन भगत ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण जशपुर, अनिल किस्पोट्टा, अनुज गुप्ता, वाल्टर कुजूर, निलेश सिंह, ओम तिवारी, अभिनंदन खलखो, सहस्त्रांशु पाठक, आफताब खान, बृजमोहन पांडे युका ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर ग्रामीण, हेमानंद यादव, युका ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा, संजय राम भगत, अरशद खान, रिंकू बाघा दिनेश राम, सुखसागर राम, संजय यादव सम्मलित हुए।
---------------------------------------------------------------------