मुख्यमंत्री यहां राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास को देखते हुए विकासखंड दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में आयोजन स्थलों का निरीक्षण करके व्यवस्था की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री यहां राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
कलेक्टर और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों की ली जानकारी
अधिकारियों को जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर. जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास को देखते हुए विकासखंड दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में आयोजन स्थलों का निरीक्षण करके व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह, एसडीएम कुनकुरी नन्दजी पांडे और जिला स्तरीय और पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, वाटरप्रूफ पंडाल, माइक, साउंड सिस्टम, पार्किंग, सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र वितरण करवाने के लिए भी कहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जशपुर और कुनकुरी में नालंदा परिसर का करेंगे भूमि पूजन
मुख्यमंत्री इस अवसर पर जशपुर में नालंदा परिसर का भूमि पूजन, दुलदुला विकासखंड में भूमि पूजन-लोकार्पण, कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन, कुनकुरी विकास खंड के सलियाटोली में नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी के सद्भावना भवन में ठाकुर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात फरसाबहार विकासखंड के तपकरा के तहसील भवन का शुभारंभ और वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
------------------------------------------------------------------


