*दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, शिक्षिका के घर से लाखों के जेवर-नकदी पार* *CCTV में कैद हुए 3 नाबालिग, चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की आशंका; 2 नाबालिग और एक कबाड़ी हिरासत में*
*दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, शिक्षिका के घर से लाखों के जेवर-नकदी पार* CCTV में कैद हुए 3 नाबालिग, चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की आशंका; 2 नाबालिग और एक कबाड़ी हिरासत में
*दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, शिक्षिका के घर से लाखों के जेवर-नकदी पार*
*CCTV में कैद हुए 3 नाबालिग, चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की आशंका; 2 नाबालिग और एक कबाड़ी हिरासत में*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 24 जुलाई 2026 :- अंबिकापुर शहर में नाबालिग चोरों का गिरोह सूने मकानों को निशाना बना रहा है। ताजा मामला केदारपुर पानी टंकी के पास का है, जहां 22 जुलाई को दिनदहाड़े एक निजी स्कूल की शिक्षिका के सूने मकान का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के जेवर, नकदी और पीतल-कांसे के बर्तन चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों और एक कबाड़ी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार केदारपुर निवासी शिक्षिका सरिता सिन्हा रोज की तरह सुबह करीब 7.30 बजे घर में ताला लगाकर स्कूल गई थीं। दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। जांच करने पर सोने की चेन, चार अंगूठियां, चांदी के सिक्के, नकदी समेत पीतल-कांसे के कई बर्तन गायब मिले। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दोपहर 12.54 बजे तीन नाबालिग घर की ओर जाते और करीब 2.35 बजे बोरी में सामान लेकर निकलते दिखाई दिए। प्रारंभिक जांच में चोरी का सामान एक कबाड़ी को बेचने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


