राज्योत्सव 2025 छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रणजीता स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर - श्याम बिहारी जायसवाल

राज्योत्सव 2025 छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रणजीता स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर - श्याम बिहारी जायसवाल

राज्योत्सव 2025  छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रणजीता स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर - श्याम बिहारी जायसवाल

राज्योत्सव 2025

छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रणजीता स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर - श्याम बिहारी जायसवाल

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर / 03 नवंबर 2025 :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। 
    इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
       इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि जिनकी दूरदृष्टि से यह राज्य अस्तित्व में आयाए आज वह उनके सपनों के अनुरूप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को भी याद किया।
      मंत्री जायसवाल ने कहा कि जशपुर प्राकृतिक और भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध जिला हैए जिसे विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है और 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ पूर्ण रूप से नक्सलमुक्त हो जाएगा।
                  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि राज्य निर्माण के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज थाए वहीं अब छत्तीसगढ़ में 15वां मेडिकल कॉलेज जशपुर में स्थापित होने जा रहा है, जिसे अगले वर्ष से प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में तेजी से उद्योगों का विकास हो रहा है, मुख्यमंत्री साय के समय साढ़े सात लाख करोड़ रुपए के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। किसानों के लिए संवेदनशील सरकार उनके हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में हर गाँव में विद्यालयए प्रत्येक ब्लॉक में कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई संस्थानों की स्थापना की जा रही है। कृषि और उद्यानिकी को उन्नत बनाने के लिए हॉर्टिकल्चर कॉलेजों की स्थापना भी निरंतर जारी है।
     
जशपुर की आधारभूत संरचना में तेजी से हो रहा बदलाव
मंत्री जायसवाल ने कहा कि डीएमएफ  कोष के माध्यम से जिले के सर्वांगीण विकास के कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना कारगर सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में पत्थलगांव, कुनकुरी, झारखंड सीमा तक चार-लेन ग्रीनफील्ड राजमार्ग का शिलान्यास किया गया है, जिससे रांची और ओडिशा की दूरी में कमी आएगी। स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी कॉलेज, योग एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा गिनाबहार में 50 बिस्तरों वाला मातृ-शिशु अस्पताल और कल्याण आश्रम अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधोसंरचना के विकास के लिए जिले में 100 से अधिक सडक़ों एवं 17 बड़े पुल-पुलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सन्ना में आर्चरी अकादमी सहित कई स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही जशपुरए कुनकुरी और पत्थलगांव में आडिटोरियम एवं जशपुर और कुनकुरी में नालंदा परिसर के निर्माण की जा रही है, जिससे प्रतियोगी छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके।
--------------------------------------------------------------------------