राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आरोपी हेमंत यादव का एक साथी है फरार, पुलिस ने कहा चिंहित कर लिया गया है, शीध्र होगा गिरफ्तार

राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आरोपी हेमंत यादव का एक साथी है फरार, पुलिस ने कहा चिंहित कर लिया गया है, शीध्र होगा गिरफ्तार

राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आरोपी हेमंत यादव का एक साथी है फरार, पुलिस ने कहा चिंहित कर लिया गया है, शीध्र होगा गिरफ्तार

राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,
आरोपी हेमंत यादव का एक साथी है फरार, पुलिस ने कहा चिंहित कर लिया गया है, शीध्र होगा गिरफ्तार

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक पीडि़त प्रार्थिया ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि 31 अगस्त 25 की शाम 06:00 बजेए वह अपनी बहन व सहेलियों के साथ पत्थलगांव स्थित, कॉफी हाउस जा रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर रोड में आरोपी हेमंत यादव अपने एक साथी के साथ मोटर साइकल से, उनका पीछा करते हुए आया और एक मेडिकल स्टोर के पास अंबिकापुर रोड में, उनके ऊपर गंदे गंदे कॉमेंट्स तथा अश्लील इशारे करने लगा, और प्रार्थिया की बहन के कंधे पर हाथ मारकर आगे निकल गया। कुछ दूर जाकर आरोपी हेमंत यादव व उसका साथी वापस आए व लड़कियों के आगे मोटर साइकल को रोक दी, फिर आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया का हाथ पकडक़र कर छेड़छाड़ किया जाने लगा तथा उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगे, जिससे कि डरकर प्रार्थिया चिल्लाने लगी, तब आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के हाथ को छोड़ दिया गया और वे मोटर साइकल से भाग गए। आरोपी हेमंत यादव कई दिनों से उनका पीछा करते हुए, अश्लील इशारा कर उन्हें छेड़ते रहता है।
              मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पीडि़त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में छेड़छाड़ के लिए बीएनएस की धारा 74, 78 व 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
 
महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मामले पर पुलिस हुई तरंत एक्टिव  
चूंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल आरोपियों की धर पकड़ हेतु थाना पत्थलगांव पुलिस को निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को पकडऩे हेतु लगातार, उनके निवास स्थान सहित अन्य, सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी हेमंत उर्फ  हर्षित यादव को हिरासत में ले लिया गया, दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि फरार हैए पुलिस के द्वारा उसकी पता साजी की जा रही है।          
              पुलिस की पूछताछ पर आरोपी हेमंत उर्फ  हर्षित यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी महुआटोली, थाना पत्थलगांव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध के प्रर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। पत्थलगांव क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार की हरकत करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर। 
---------------------------------------------------------------