मुख्यमंत्री साय ने सन्ना-पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी बनाने के लिए एनटीपीसी के साथ किया एग्रीमेंट 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से आर्चरी सेंटर होगी स्थापित
मुख्यमंत्री साय ने सन्ना-पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी बनाने के लिए एनटीपीसी के साथ किया एग्रीमेंट 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से आर्चरी सेंटर होगी स्थापित क्षेत्र के युवाओं को तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढऩे का मिलेगा अवसर
मुख्यमंत्री साय ने सन्ना-पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी बनाने के लिए एनटीपीसी के साथ किया एग्रीमेंट
20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से आर्चरी सेंटर होगी स्थापित
क्षेत्र के युवाओं को तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढऩे का मिलेगा अवसर
लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर/ 28 अक्टूबर 2025 :- आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया जशपुर में, जिले के बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना -पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी बनाने के लिए एनटीपीसी के साथ एग्रीमेंट किया। सीएसआर फंड से 20 करोड़ 53 लाख की लागत से तीरंदाजी अकादमी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बिलाश मोहंती उप महाप्रबंधक निशांत बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक विधी गैरिक गुरु डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज एनटीपीसी द्वारा आर्चरी सेंटर स्थापित किये जाने के लिए 20 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि सीएसआर के माध्यम से दी जा रही है मुझे इस बात की खुशी है।
प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को चिन्हांकित कर उन्हें हर संभव सहायता
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की जशपुर क्षेत्र के युवाओं में तीरंदाजी के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। इसके लिए सेंटर आरंभ होने से युवाओं को काफी सुविधा होगी। वर्ष 2036 में भारत ने ओलंपिक खेलों के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी अधिकतम संख्या में राष्ट्रीय टीम में हिस्सा लेकर पदक जीतें। यह तब संभव होगा जब हम आर्चरी सेंटर की तरह ही नए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे, यहां प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को चिन्हांकित कर उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
ओलंपिक में जो खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतेंगे उन्हें तीन करोड़ का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह भी घोषणा की है कि जो खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे, उन्हें तीन करोड़ रुपए दिये जाएंगे। ऐसे ही रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 2 करोड़ रुपए एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को एक करोड़ रुपए दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लंबित राज्य खेल अलंकरण समारोह पुन: आयोजित कराए जाने और इसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को सम्मानित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हमने खेलो इंडिया के नए सेंटर प्रदेश में आरंभ किए हैं। हमारी कोशिश है कि जनजातीय क्षेत्रों में खेलों की अधोसंरचना का विशेष रूप से विकास हो।
हमारा देश हमेशा से तीरंदाजी में अग्रणी स्थिति में रहा है। महाभारत और रामायण जैसे हमारे पवित्र ग्रंथों के नायक भी इस विधा में कुशल रहे हैं इसी परंपरा में आगे बढ़ते हुए प्रशिक्षित खिलाड़ी तैयार करें।
सन्ना-पंडरापाठ में 10.27 एकड़ भूमि में बनेगा आर्चरी अकादमी
उल्लेखनीय है कि सन्ना-पंडरापाठ में 10.27 एकड़ भूमि में अकादमी बनाया जाएगा जहां आउटडोर तीरंदाजी रेंज, खिलाडिय़ों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए भवन, जैविक खेती के लिए छायादार नर्सरी, पुस्तकालय, चिकित्सा केंद्र, कौशल विकास केन्द्र, हर्बल वृक्षारोपण, मैदान आदि शामिल हैं।
-----------------------------------------------------------


