*दहेज में कार की मांग और प्रताड़ना का आरोप, मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम; पुलिस जांच में जुटी*

*मैनपाट में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: घर में फंदे पर मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर/मैनपाट. सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम कुनिया में शनिवार शाम 23 वर्षीय नवविवाहिता मिनी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की परछी में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और नर्मदापुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से दहेज में कार की मांग को लेकर मिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता का दावा है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, मिनी यादव की शादी तीन वर्ष पहले गांव के ही अनुज यादव से हुई थी। दोनों की 16 माह की एक बेटी है। घटना के समय पति बेटी को लेकर किराना दुकान गया था, जबकि घर में उसकी सास मौजूद थी। इसी दौरान मिनी का शव फंदे पर लटका मिला।

मामले को लेकर नर्मदापुर अस्पताल में मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से पीएम कराने की मांग की। इसके चलते रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

सोमवार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गायनिक, सर्जन और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।