*देवर का भाभी पर दौली से जानलेवा हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी* *पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*

घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज

*देवर का भाभी पर दौली से जानलेवा हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी*

*पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 23 अप्रैल 2026 : जिले के पत्थलगांव शहर से लगे ग्राम बटुराबहार में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। यहां एक देवर ने अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया।   

                पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अनु कुमारी के ससुर अक्साय डोम और देवर गुरबारु उर्फ जूदेव के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ता देख अनु कुमारी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन इसी दौरान आरोपी गुरबारु ने गुस्से में आकर लकड़ी काटने वाली लोहे की दौली से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में अनु कुमारी को सिर, आंख के पास, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल पत्थलगांव के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।