अंबिकापुर: रेप और हत्या का आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार, आईजी और एसपी ने 35 हजार का ईनाम किया था घोषित

अंबिकापुर: रेप और हत्या का आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार, आईजी और एसपी ने 35 हजार का ईनाम किया था घोषित

अंबिकापुर: रेप और हत्या का आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार, आईजी और एसपी ने 35 हजार का ईनाम किया था घोषित
चिरमिरी में पकड़ा गया महिला से रेप और हत्या का आरोपी

अंबिकापुर: रेप और हत्या का आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार, आईजी और एसपी ने 35 हजार का ईनाम किया था घोषित 

लोक सीजी न्यूज / 10 अप्रैल 2026 : अंबिकापुर के सद्भावना चौक के पास 3 अप्रैल को मिली 42 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के 8वें दिन आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। सरगुजा पुलिस उसे लेने रवाना हो गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई, जिसमें दोनों को साथ देखा गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिस पर पुलिस ने कुल 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस की चार टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। मामले को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

----------