सिंगीबहार मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा, शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा का निधन
*सिंगीबहार मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा, शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा का निधन*
*सिंगीबहार मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा, शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा का निधन*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 25 फरवरी 2026 : जिले में बुधवार सुबह हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया। सिंगीबहार मेन रोड पर हुए इस दुर्घटना में स्थानीय शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि वे प्रतिदिन की तरह अपने घर से विद्यालय के लिए निकले थे, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नसीम अंसारी धमधा रायपुर से अंडा लोड कर रामगढ़ की ओर जा रहा था। सिंगीबहार के समीप अचानक उसकी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई, जिसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।


