जिले में कड़ाई से हो रही यात्री बसों में सुरक्षा और अग्निशमन यंत्रों की जांच  17 यात्री बसों से 14 हजार 400 रुपए की हुई जुर्माना की वसूली  जशपुर जिले के शंख और लावाकेरा बैरियर में हुई कार्रवाई

जिले में कड़ाई से हो रही यात्री बसों में सुरक्षा और अग्निशमन यंत्रों की जांच 

17 यात्री बसों से 14 हजार 400 रुपए की हुई जुर्माना की वसूली 

जशपुर जिले के शंख और लावाकेरा बैरियर में हुई कार्रवाई

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर:- बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनवरी माह को सडक़ सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। 
                ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से विभिन्न स्थानों में विशेष कर पर्यटक परमिट में चलने वाले यात्री बसों में दुर्घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है, जिनमें जान माल की बड़े पैमाने पर हानि हुई है। ऐसी बसों में दुर्घटनाओं और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जशपुर जिले के शंख और लावाकेरा स्थित चेक पोस्ट में, यात्री बसों में लगे सुरक्षा उपायों जिसमें विशेष कर अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन गेट की जांच की जा रही है। 
                इसी कड़ी में परिवहन जांच चौकी शंख और लावाकेरा के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा रात में भी यात्री बसों में रखे गए अग्निशमन नियंत्रण की वैधता की जांच की गई। साथ ही यात्री बसों के आपातकालीन दरवाजा को खोलना बंद करने के बारे में चालक, परिचालक को बताया गया।
                
17 यात्री बसों पर लगाया गया 14 हजार 400 रुपए का जुर्माना

यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटना में कमी लाने शंकर और लावा के राज्य चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों को यातायात नियमों का सतत रूप से पालन करने एवं सुरक्षित गति से वाहन चलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बस चालकों से भी अपील की जा रही है, कि वह स्वयं वाहन निर्धारित गति से चलाएं और अपने साथियों को भी प्रेरित करें। निर्धारित मापदंडों को पूरा न करने सुरक्षा उपायों में खामी पाए जाने पर विगत दिनों 17 यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए १४ हजार, ४००रुपए का जुर्माना वसूला गया। 
----------------------------------------------------------------------