*हाथी के 3 जबड़ों के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

*हाथी के 3 जबड़ों के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार* *रामानुजगंज के धर्मशाला में वन विभाग का छापा, झारखंड से लेकर आया था वन्यजीव अंग*

*हाथी के 3 जबड़ों के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
पुलिस की गिरफ्त में वन्य जीव अंगों के तस्कर

*हाथी के 3 जबड़ों के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

*रामानुजगंज के धर्मशाला में वन विभाग का छापा, झारखंड से लेकर आया था वन्यजीव अंग*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर /अंबिकापुर/रामानुजगंज 4 अगस्त 2026 :- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

        टीम ने रामानुजगंज के एक निजी धर्मशाला के कमरा नंबर 205 में छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से हाथी के तीन जबड़े बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में एक झारखंड से वन्यजीव अंग लेकर बिक्री के लिए पहुंचा था, जबकि दो आरोपी रामानुजगंज के रहने वाले हैं। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
                  वन विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धर्मशाला में कुछ लोग वन्यजीव अंगों की तस्करी के उद्देश्य से ठहरे हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन हाथी के जबड़े बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 और 52 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के नवाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा तुकबेरा निवासी 34 वर्षीय संतोष कुमार विश्वकर्मा, रामानुजगंज निवासी 49 वर्षीय अजय कुमार गुप्ता और 50 वर्षीय संतोष कुमार रजक के रूप में हुई है।

           प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष कुमार विश्वकर्मा झारखंड से हाथी के जबड़े लेकर आया था और दोनों स्थानीय आरोपियों के साथ मिलकर उनकी बिक्री की तैयारी कर रहा था। वन विभाग अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटा है।