*स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति, अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन* *अंबिकापुर ने फाइनल में भुवनेश्वर को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब*

*स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति, अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन* *अंबिकापुर ने फाइनल में भुवनेश्वर को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब*

*स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति, अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन*  *अंबिकापुर ने फाइनल में भुवनेश्वर को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब*

*स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति, अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन*

*अंबिकापुर ने फाइनल में भुवनेश्वर को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 मई 2026 :  जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विगत 25 अप्रैल से आयोजित स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भुवनेश्वर की एमबीएस टीम और अंबिकापुर की टीम आमने-सामने थीं।

                प्रतियोगिता के समापन समारोह और फाईनल मैच के मुख्य अतिथि जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पर्यटन बोर्ड के पूव अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जशपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शार्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, सतेन्द्र सिंह, बबलू मिश्रा, जनपद अध्यक्ष गंगा राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अतिथियों की मौजूदगी में मैच के पूर्व रंगारंगा आतिशबाजी की गई।

              फाइनल मैच में एमबीएस भुवनेश्वर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबिकापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंबिकापुर के खिलाडिय़ों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

बंटी बने फाइनल के मैन ऑफ द मैच, खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंबिकापुर टीम के खिलाड़ी बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके बेहतरीन खेल की दर्शकों ने जमकर सराहना की। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंची टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। देर रात तक चले मुकाबलों का खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति यंग तिरंगा के पदाधिकारियों नितीश गुप्ता, निखिल गुप्ता, सज्जू खान, अमन चौरसिया, मन्ना गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपू पाठक, अतुल मंूदड़ा, राजकुमार मामा, विकास सोनी ने सफल आयोजन के लिए खिलाडिय़ों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मुरली बने मैन ऑफ द सीरीज, शानदार प्रदर्शन पर मिली बाइक

रणजीता स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों ने अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गुमला की न्यू ऑक्सफोर्ड टीम के खिलाड़ी मुरली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुरली ने टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर तिरुपति ज्वेलर्स की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप शानदार बाइक भेंट की गई। बताया गया कि मुरली आईएसपीएल के खिलाड़ी भी हैं।

रनरअप रही एमबीएस भुवनेश्वर टीम, खेल भावना की हुई सराहना

टूर्नामेंट में भुवनेश्वर की एमबीएस टीम रनरअप रही, लेकिन पूरे प्रतियोगिता में टीम ने खेल भावना और एकता का बेहतरीन परिचय दिया। खिलाडिय़ों के अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक रवैये की दर्शकों व आयोजन समिति ने जमकर सराहना की। आयोजन समिति ने कहा कि एमबीएस भुवनेश्वर की टीम भले ही खिताब से चूक गई, लेकिन अपने व्यवहार और शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाडिय़ों के बीच भाईचारा और खेल भावना देखने को मिली, जिसने आयोजन को यादगार बना दिया।

--------------------------------------------------------------------