*अंधे कत्ल की गुत्थी, बहू निकली मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार *पारिवारिक विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश*

*अंधे कत्ल की गुत्थी, बहू निकली मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार *पारिवारिक विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश*

*अंधे कत्ल की गुत्थी, बहू निकली मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार  *पारिवारिक विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश*

*अंधे कत्ल की गुत्थी, बहू निकली मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

*पारिवारिक विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 6 जुलाई 2026 :  जशपुर जिले की दुलदुला थाना पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के अंधे मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बहू ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने परिचितों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने रात में घर पहुंचकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की, हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को ग्राम बोड़ाजोर निवासी 70 वर्षीय चुगरू प्रधान अपने घर में मृत मिले थे। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और उसकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने साहिल उर्फ राजा खान, आनंद यादव और रोहित सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

योजना के तहत 3-4 जुलाई की मध्यरात्रि चारों आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया, फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।