*बलरामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत* *चुरैला नाला के पास हादसे के बाद दोनों बाइक में लगी आग, 2 युवकों को हालत नाजुक*
*बलरामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत* *चुरैला नाला के पास हादसे के बाद दोनों बाइक में लगी आग, 2 युवकों को हालत नाजुक*
*बलरामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत*
*चुरैला नाला के पास हादसे के बाद दोनों बाइक में लगी आग, 2 युवकों को हालत नाजुक*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 6 जुलाई 2026 : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलंगी रोड स्थित चुरैला नाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
जानकारी के अनुसार, रघुनाथनगर निवासी रामसकल और 26 वर्षीय पवन कुमार बाइक से बलंगी-वाड्रफनगर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
हादसे के बाद दोनों बाइक में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के कारण हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। देखते ही देखते दोनों बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


