*महिला के बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपए निकाले, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर FIR*

*महिला के बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपए निकाले, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर FIR*

*महिला के बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपए निकाले, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर FIR*

*महिला के बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपए निकाले, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर FIR*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/ सीतापुर 14 सितम्बर :- सरगुजा जिले के सीतापुर उप डाकघर में महिला के बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपए आहरित करने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर सूरज दास महन्त के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाते से तीन अलग-अलग तारीखों में कुल 14 लाख रुपए निकाले गए।

सीतापुर निवासी ममता सिंह ने अपने खाते से राशि गबन होने की शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि 17 मार्च 2025 को 5 लाख, 15 अप्रैल को 4 लाख और 30 अप्रैल 2025 को 5 लाख रुपए निकाले गए। पुलिस के अनुसार, 5 हजार रुपए से अधिक की राशि निकालने के लिए सुपरवाइजर या उप डाकपाल का सत्यापन जरूरी होता है।

शिकायत के मुताबिक तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर सूरज दास महन्त ने कथित तौर पर आहरण पर्चियों में खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाल ली। संबंधित तारीखों में उप डाकघर की उपस्थिति पंजी में आरोपी की मौजूदगी भी दर्ज मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया उसकी भूमिका संदिग्ध मानते हुए बीएनएस की धारा 318(4), 316(5), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पासबुक अपडेट कराने पर खुला 14 लाख की निकासी का राज

ममता सिंह के अनुसार, वह अपने पति के साथ मिठाई की दुकान संचालित करती हैं। उनका सीतापुर उप डाकघर में बचत खाता है। डाकघर की आरडी के मैच्योर होने के बाद प्राप्त राशि भी इसी खाते में जमा हुई थी।

6 अगस्त 2026 को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पासबुक अपडेट कराने पर उन्हें खाते से 14 लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने 7 अगस्त को सीतापुर उप डाकघर में लिखित शिकायत दी और प्रधान डाकघर अंबिकापुर को भी मामले की जानकारी दी। महिला ने राशि वापस दिलाने के साथ दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस अब दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।