गौ तस्करों से पुलिस ने 12 मवेशियों को कराया मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, बागबाहर की ओर से आंख कर ले जा रहे थे ओडिशा

लोक सीजी न्यूज /जशपुरनगर 2026 : जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बागबहार थाना पुलिस ने 12 नग मवेशी को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी पहचान कर ली गई है और तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च को थाना बागबहार की टीम क्षेत्र में जांच के दौरान थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल के रास्ते गौवंश को बेरहमी से हांकते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तरुण चौहान, शोभन नागवंशी और सीताराम नागवंशी बताए। उनके पास गौवंश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।