*बगीचा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव*

*बगीचा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव *बगीचा बस स्टैंड के पास घटना, लू से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*

*बगीचा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव*

*बगीचा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खेत में मिला शव*

*बगीचा बस स्टैंड के पास घटना, लू से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार को बगीचा के वार्ड क्रमांक 7 स्थित बस स्टैंड के पास थापा घर के पीछे खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कुंवर उर्फ बोया निवासी झगरपुर के रूप में हुई है, जो बगीचा में बोरा ढोने का कार्य करता था। ग्रामीणों के अनुसार युवक का शव सुबह से खेत में पड़ा था।

प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी और लू के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।